बिसवां/ सीतापुर- सांसद राजेश वर्मा के जन्मदिन के मौके पर मच्छर जनित रोगों मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया इत्यादि से बचाव को लेकर कस्बे के काशीराम कालोनी और मंशाराम चुंगी पर भारतीय उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मॉस्किटो क्वायल का वितरण किया इस मौके पर समाजसेवी मोहित जायसवाल ने कहा कि इन दिनों मच्छर जनित रोगों से आम जन त्रस्त है लगभग हर घर मे बुखार से पीड़ित व्यक्ति मिल जाएगा हालांकि सरकार इसके लिए संवेदनशील है और चिकित्सा विभाग के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी मेहनत और लगन से अपने कार्य मे जुटे हुए है उन्होंने मच्छर जनित रोगों से बचाव अति आवश्यक है इस मौके पर मनोज वर्मा आशीष गुप्ता पप्पू सिंह पीयूष शर्मा चांद जुबेर खान लकी श्रीवास्तव वरिंदर सिंह रिंकल वांछित शर्मा अंशु रस्तोगी बादल मौर्य आशीष गुप्ता रिंकू मौर्य पप्पू सिंह के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।
– सीतापुर से रामकिशोर अवस्थी
