ससुराल द्वारा महिला को किया जा रहा प्रताड़ित

उत्तराखंड/चौबट्टाखाल : आये दिन घरेलू हिंसा के मामले मीडिया में आये रहते हैं प्रशासन के द्वारा व महिला हेल्प लाइन के द्वारा कई मामलों को सुलझा भी लिया जाता है लेकिन यहाँ पर राजस्व उप निरीक्षक जी तो सुन ही नहीं रहे हैं पीड़ित महिला की ,अब महिला जाए तो कहां।

मामला चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत नोगांवखाल का है जहाँ पर रचना देवी नाम की महिला का आरोप है कि उसके ससुरालियों द्वारा काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा है व कल उसके साथ मारपीट भी की गई जिसकी रिपोट उसके द्वारा राजस्व उप निरीक्षक कांता प्रसाद को दी गई परन्तु राजस्व उप निरीक्षक महोदय ने उस पर कोई संज्ञान नही लिया , महिला का सरकारी अस्पताल मेडिकल भी हो गया है।इस मामले को जब उप जिलाधिकारी संदीप कुमार जी से जब हमारे द्वारा कहा गया तो उन्होंने कहा कि वे खुद इस मामले को कल देखेंगे।

– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।