समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी धरने के आयोजन के अन्तर्गत दिया गया तहसील पर धरना

आजमगढ़- समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी धरने के आयोजन के अन्तर्गत तहसील का धरना रिक्शा स्टैण्ड सदर कलेक्ट्रेट पर किया गया। जनपद मुख्यालय पर सदर तहसील पर धरने का नेतृत्व विधायक श्री दुर्गा प्रसाद यादव पूर्व मंत्री, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, हरिश्चन्द्र यादव, शोभनाथ यादव, विजय यादव पूर्व प्रमुख, सना परवीन, बबिता चौहान, द्रौपदी पाण्डेय, किरन श्रीवास्तव, देवनाथ साहू, रामप्रवेश यादव, राजाराम सोनकर, वीरेन्द्र, तारीक अहमद, सूरज राजभर, जोरार खाॅ आदि ने किया।
दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चें पर विफल हो गयी है। कानून व्यवस्था बद से बदतर है। यह प्रदेश हत्या प्रदेश हो गया है। अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं उनको सरकारी संरक्षण मिल रहा है। सरेआम लड़कियों का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार की घटनाएं आम हो गयी हैं। सरकार अपराधियों बचाने के लिए पीड़ितों को ही जेल में डाल रही है। अपराधी सरेआम गोलियाॅ चला रहे हैं। समाज में दहशत व भय का वातावरण हो गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं उनको देश में किसानों, गरीबों, बेरोजगारों की चिन्ता नहीं है। लोग भूखों मरने पर मजबूर हैं। गन्ना का बकाया मूल्य नहीं दिया गया।
सना परवीन ने कहा कि देश में धर्म व जाति के नाम पर लोगों में नफरत पैदा की जा रही है। आजम खाॅ जैसे ईमानदार नेता को परेशान करने के लिए सरकारी तन्त्र का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बबिता चैहान व सूरज राजभर ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़ों का आरक्षण समाप्त कर उनको देश की मुख्य धारा से अलग किया जा रहा है। धर्म के ठेकेदार लोग लड़कियों का बलात्कार कर उनके जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। उस समय इन लोगों को हिन्दू धर्म नहीं दिखाई देता।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अन्त में ज्ञापन को पढ़कर सुनाया और कहा कि प्रदेश की गूॅगी बहरी सरकार में नेताओं, अधिकारियों की दुरभिसन्धि के कारण जनता का चरम सीमा पर शोषण हो रहा है। केवल झूठे सपने व वादों का हवाला देकर पॅूजीपतियों को मालामाल कर रहे हैं तथा गरीब को और गरीब बनाया जा रहा है। गाॅवों में 90 प्रतिशत लोग अभाव की जिन्दगी जीने पर मजबूर हैं। थानों व तहसीलों पर लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। नौकरियों से आरक्षण की व्यवस्था समाप्त कर विशेष वर्ग के लोगों को नौकरियाॅ दी जा रही है। आर0यस0यस0 के लोगों को प्रथम वर्ग की नौकरियों पर नियम विरूद्ध की जा रही है।
तहसील बूढ़नपुर में बलराम यादव पूर्व मंत्री,एमएलसी, डाॅ संग्राम यादव विधायक, तहसील-सगड़ी में नफीस अहमद विधायक, राकेश यादव एमएलसी, श्री वसीम अहमद पूर्व मंत्री, जयराम सिंह पटेल पूर्व प्रत्याशी, तहसील-मेंहनगर में कल्पनाथ पासवान विधायक, बृजलाल सोनकर पूर्व विधायक, तहसील-लालगंज में बेचई सरोज पूर्व विधायक, दरोगा प्रसाद सरोज पूर्व सांसद, कमला प्रसाद यादव पूर्व एमएलसी, हरिप्रसाद दूबे, तहसील-मार्टीनगंज में आदिल शेख पूर्व विधायक, तहसील-फूलपुर में श्यामबहादुर सिंह यादव पूर्व विधायक, नसीम अहमद अध्यक्ष, हसील-निजामाबाद में मुस्तेजाब आलम ने धरने का नेतृत्व किया।
बूढनपुर तहसील में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री बलराम यादव अतरौलिया विद्यायक डॉ संग्राम यादव के नेतृत्व में आज धरना प्रदर्शन किया गया ।धरना प्रदर्शन में 14 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष दामोदर प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव रहे। व विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख कोयलसा महेंद्र यादव व चन्द्र शेखर यादव कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लाक प्रमुख कोयलसा बरमन यादव ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी बलराम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार व्याप्त है। अपराध चरम सीमा पर है। किसानों के साथ अनदेखी हो रही है ।वही किसान का विकास का रास्ता रुक गया है ।समाजवादी पार्टी सरकार में विकास के रास्ते खोल दिए गये थे।वहीं भाजपा सरकार ने विकास के रास्ते बंद कर दिए हैं। अपराधियों को संरक्षण देना भाजपा का काम हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्यस्त हैं ।जनता का उनको कोई परवाह नहीं है। झूठ बोलकर केंद्र व प्रदेश की सरकार पर कब्जा बना लिया है। जिसको जनता भलीभांति जानती है ।आज 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनता अस्त-व्यस्त है। वहीं प्रशासन और शासन का कोई अधिकारी जनता की सुध लेने वाला नहीं है।फर्जी एनकाउंटर किया जा रहा है। इसी क्रम में अतरौलिया विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि अगर जनता की सुध सरकार द्वारा नहीं ली कि अगर जनता की सुध सरकार द्वारा नहीं ली गई ।तो हम आगाह करते हैं हमारा आंदोलन बढ़ता ही जाएगा जनता को मूर्ख बनाकर कितने दिन सत्ता शासन पर राज करोगे जनता या वाली बात जानती है। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में ईंट का जवाब पत्थर से मिलेगा संबोधन के क्रम में अतरौलिया विधानसभा अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ,पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव, रणजीत राजभर हरी नगर जिला पंचायत सदस्य शीतला प्रसाद निषाद, आदि लोगों ने संबोधन किया। इस मौके पर संजय कुमार मिश्रा, राजीव पांडे, अमित कुमार सिंह, मूलचंद यादव, हरकेश यादव, श्रवण यादव, घनानंद गिरी, श्याम बिहारी यादव, इंद्रमणि यादव, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।