समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कोरबद्धा गांव में गला रेत कर महिला की हत्या

बिहार: समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरबद्धा गांव में महिला की गला रेतकर किया हत्या। महिला की शव रविवार की सुबह गांव से बाहर जंगल में मिला। शव की पहचान कर ली गई है, और पुलिस को सूचना मिलने पर त्वरित पुलिस मौके पर पहुची। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक विवाहिता शनिवार की सुबह सौच को निकली थी, लेकिन देर शाम तक जब लौट कर घर नही आई तो खोजबीन शुरू की गई। महिला के चाचा ने बताया महिला घरों में (दाई) खाना बनाने का कम करती थी, उसकी गुमसुदगी कल सुबह में हुई लेकिन वो सब्जी बेचने का काम करता है, इसलिए वह शाम में जब लौटे तो सारी घटना की जानकारी मिला। हत्या की वजह का पता नही चला खबर लिखे जाने तक। पुलिस जांच में जुटी है।
-नसीम रब्बानी पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।