सफरी की सगी बहनों ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम मे मौत का कारण आया हैंगिंग

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जनपद के थाना क्षेत्र के सफरी गांव मे दोनों सगी बहनों ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पोस्टमार्टम मे उनकी मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस की सुरक्षा में परिजनों ने दोनों बहनों का अंतिम संस्कार किया। पुलिस युवक को तलाश कर रही है। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने गांव सफरी मे बुधवार को घर में मृत मिली सगी बहनों कल्पना एवं तुलसी को गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। चार चिकित्सकों के पैनल ने दोनों बहनों के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम मे उनके शरीर पर चोट के निशान नही मिले। पोस्टमार्टम मे मौत का कारण हैंगिग आया। इससे स्पष्ट है कल्पना और तुलसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। परिजन शव घर जे गए। पुलिस की सुरक्षा में गांव में परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया। पुलिस हिरासत में बैठी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उस युवक की तलाश है। जिसे महिला ने तुलसी को मिलवाया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल्पना और तुलसी के पिता उत्तमचंद मौर्य गन्ना की खुदाई करने खेत पर गए थे। मां छोटे पुत्र को लेकर पशुओं को चारा लेने खेत पर चली गई। घर मे तुलसी और कल्पना थी। गांव के लड़के से बात करने को लेकर दोनों बहनों मे विवाद हो गया। कल्पना ने पिता के घर लौटने पर शिकायत करने की बात तुलसी से कही। दोपहर मे कल्पना कपड़ों की सिलाई कर रही थी। कपड़ों की सिलाई कराने को लड़का लगभग 4 बजे उनके घर आया। उसके सिले कपड़े लेकर कल्पना को एक हजार रुपये दिए। उसने दोनों बहनों से आपस में न लड़ने को समझाया। उसके जाने के बाद तुलसी ने छत में लगे कुंदे में फंदा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सिलाई करने के बाद बड़़ी बहन ने तुलसी को फंदे पर लटका देखा। घबराकर वह दूसरे कमरे मे जाकर फंदे पर लटक गई। पशुओं को चारा लेकर मां घर लौटी तो दोनों बहने फंदे पर लटकी मिली। मां ने फोन पर पति को सूचना दी। पिता ने घर पहुंच कर सबसे पहले कल्पना को फंदे से नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस के आने से पहले उसको फंदे पर उतारने पर नाराजगी जताई। पिता कल्पना को उठाकर उस जगह ले गए जहां तुलसी फंदे पर लटक रही थी। कल्पना को वहां लिटाकर पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे मे ले लिए। सारी तस्वीर पुलिस के समक्ष स्पष्ट हो गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर उस फंदे को तलाश कर रही है। जिस पर कल्पना लटकी थी। एसओ धनंजय कुमार पांडेय ने बताया पोस्टमार्टम में दोनों बहनों की मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।