सपा मुखिया अखिलेश ने जब-जब साइकिल चलाई, प्रदेश मे हुआ परिवर्तन: प्रदेश अध्यक्ष

मीरगंज, बरेली। मीरगंज मे साइकिल यात्रा का स्वागत करने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार मे महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। आने वाले चुनाव मे भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। सपाइयों के उत्पीड़न के विरोध व प्रदेश में परिवर्तन लाने को सपा साइकिल यात्रा निकाल रही है। प्रदेश मे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जब-जब साइकिल चलाई है तब तब प्रदेश मे परिवर्तन हुआ है। साइकिल यात्रा का स्वागत करने शनिवार को मीरगंज पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि योगी सरकार सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का दमन और उत्पीड़न कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। सपाई, जनता व पत्रकारों के उत्पीड़न का विरोध करने और परिवर्तन लाने को सपा रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा निकाल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार संविधान व नियम विरोधी कार्य करती है। इसलिए कोर्ट को बार-बार हस्तक्षेप करना पड़ता है। सपा किसानों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होगा। इनमे भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जायेगा। सपा 2022 में परिवर्तन लाने को बूथ, सेक्टर, ब्लाक और विधानसभा सतर पर मजबूत संगठन खड़ा करने में जुटी है। प्रेस वार्ता मे नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, विधान सभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, हाजी गुड्डू, पूर्व विधायक सुल्तान बेग एवं रफी खां, सूरज यादव, सत्येंद्र यादव, भूपेंद्र कुर्मी आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।