सपा के शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी मे हुए शामिल

बरेली। सपा को लगातार झटके मिल रहे हैं। पहले छोटे लाल गंगवार का नामांकन खारिज हुआ। समाजवादी पार्टी के शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्रीय प्रभारी संतोष सिंह और जिला प्रभारी चौधरी देवेंद्र सिंह, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल की मौजूदगी मे भाजपा की सदस्यता ली। मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया कि सपा के शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने सोमवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की है। इसके अलावा भाजपा कार्यालय पर मीरगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेश पाल सिंह, विनोद कन्नौजिया (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), भूपेंद्र शर्मा, गौरव चौधरी, अंशु शर्मा, रिटायर डिप्टी एसपी सर्वेंद्र, मुकेश पांडेय पूर्व प्रधान, विजय वीर सिंह, सुरेश पाठक, सुमन लता गंगवार पूर्व ब्लाक प्रमुख शेरगढ़, अमित पटेल अज्जू सिमरावा, अनिल गंगवार पूर्व प्रधान घाट गांव, वीरू गंगवार पूर्व प्रधान डेलपुर, ओमवीर गंगवार पूर्व प्रधान गहलुईया, रजत पटेल क्षेत्र पंचायत सदस्य, महेंद्र पाल गंगवार क्षेत्र पंचायत सदस्य गंगवार सिमरावा, लेखराज वर्मा प्रधान पदमी, मनोज गंगवार सहोड़ा, सुरजीत चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य जाफरपुर, कपिल गंगवार दुनका, मुकेश गंगवार प्रहलादपुर, सुमित सक्सेना भडासी, ओंमकार सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य बसुधरन, मुकेश गंगवार औरंगाबाद, कृष्ण पाल गंगवार मानपुर, छोटू कुर्मी क्षेत्र पंचायत सदस्य जरेल, सुरेंद्र गंगवार पडरी, राजपाल गंगवार पंडरी, रविंद्र कुमार बल्ली, मान सिंह प्रधान बालपुर, सुरेंद्र गंगवार फतेहगंज पश्चिमी, छोटेलाल गंगवार पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य इटौआ, शुभम चौधरी क्षेत्र पंचायत सदस्य शरीफ नगर, रवि शर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य इटौआ, राजू भास्कर क्षेत्र पंचायत सदस्य शरीफ नगर, शैलेश गंगवार दुगला क्षेत्र पंचायत सदस्य शरीफ नगर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।