सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अनाथालय मे बांटे फल

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय बरेली पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सपाइयों ने केक काटा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। जन्मदिन के उपलक्ष मे सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने पदाधिकारियों के साथ पार्टी कार्यालय पर केक काटा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना को ईश्वर से प्रार्थना की। सभी ने एक दूसरे को केक भी खिलाया। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी व पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सारे मनमुटाव भुलाकर वादा करें कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संवैधानिक तरीके से जनता की आवाज उठाते रहेंगे। पूर्व विधायक विजयपाल ने कहा कि जनता की हर समस्या मे साथ खड़े रहना है। पूर्व मेयर डॉ आईएस तोमर ने कहा कि यह खुशी का मौका है और सबको बधाई दी। इसके बाद आर्य समाज अनाथालय आश्रम व जिला अस्पताल मे फल वितरण किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, जिला प्रवक्ता हैदर अली, जिला महासचिव योगेश यादव, प्रमोद बिष्ट, मनोहर पटेल, संजीव यादव, संजीव सक्सेना, गौरव सक्सेना, आदेश यादव, दिनेश यादव, द्रोण कश्यप, अरविंद आनन्द, अमित सिंह, अम्बेडकर वाहनी के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सोनकर, गौरव, शिवप्रताप यादव, मोहित भारद्वाज, गुरु प्रसाद काले, सुनीता यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव, असलम, गजेंद्र कुर्मी, भुवनेश यादव, मुकेश, रामोतार, सय्यद फरहान, विशाल कश्यप, सोनू कश्यप, शिवम, राज कश्यप, संजीव कश्यप, गोकर्ण यादव, कु. सिमरन, रेहान, पल्लवी सक्सेना रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *