सपाइयों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

मीरगंज, भोजीपुरा, बरेली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बुधवार को सपाइयों ने जन्मदिन मनाया। केक काटने के उपरांत फलों को वितरण किया और मिशन 2022 का आगाज किया गया। नेताओं ने कहा कि 2022 में प्रदेश में समाजवादी की सरकार और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्य अभी से तैयारियों में जुट जाएं। मीरगंज स्थित सपा कार्यालय पर केक काटकर गरीबों को फल का वितरण किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मीरगंज विधानसभा से सपा के पूर्व प्रत्यासी हाजी जाहिद हुसैन गुड्डू, सपा मीरगंज बिधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, संस्कृति प्रकोष्ठ राज्य कार्यकारणी सदस्य विशाल अग्रवाल, गंगा सिंह, प्रधान अतर सिंह, शफीक अंसारी,अफसन खान, इस्लाम कुरेशी, जाहिद शेरी, सभासद रवि गंगबार, मुकेश यादव, अजहर अली, शिवम सक्सेना, रामप्रसाद यादव सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा भोजीपुरा के मॉडर्न विलेज मे राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर मनाया और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर शिव सिंह यादव, रितेश यादव, डॉक्टर अजय यादव, विशेष भाई, हर्षित, राजा यादव, शिवम गंगवार, मंगेश भाई, गौरव आदि सपाई सम्मिलित हुए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।