सत्ता परिवर्तन की चल रही है लहर ! विक्की यादव

भदोही- आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा का परचम लहरायेगा। जनता में सत्ता परिवर्तन की लहर दौड़ रही है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जांबाज सिपाही विक्की यादव ने एक विशेष वार्ता के दौरान कही। श्री यादव ने कहा कि पूर्व के सपा सरकार मे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की तरफ अग्रसर रहा पुरे प्रदेश में विकास की अविरल धारा बह रही थी। प्रदेश का गरीब मजदुर किसान नौजवान छात्र/ छात्राएं तथा विधवाओ बुजुर्गो की सहूलियतों को लेकर सपा सरकार ने जो कार्य किया है उसका एक भी नजीर बीजेपी सरकार ने पेश नहीं की। श्री यादव ने कहा बीजेपी की सरकार में हर वर्गों का उत्पीड़न हो रहा है चारो तरफ अराजकता का माहौल फ़ैल गया है। महंगाई से जनता की कमर टूटती हुई नज़र आ रही है। पिछड़ी तथा अति पिछड़ी जातियों को निशाना बनाया जा रहा है क्या यही राम राज्य है। कहा बीजेपी ने राम राज्य का सपना दिखा कर खुशहाली का सपना दिखा कर देश को गर्त में डालने का काम कर रही है। बीजेपी सरकार देश की जनता के साथ ठगी करने का काम कर रही है जिसका जवाब देश की जनता आगामी 2019 के लोक सभा के चुनाव में जरूर देगी। श्री यादव ने कहा कि युवा दिलो की धडकन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के उत्थान के लिए जो विकास कार्य किया वह आजादी के बाद किसी अन्य ने नही किया। जनता पूर्व अखिलेश सरकार को याद कर रही। कहा वर्त्तमान भाजपा सरकार पर में गरीब तबका व्यथित है।किसान छात्र बेरोजगार नौजवान पूर्व सपा सरकार को याद कर रही है। बिजली संकट विकराल रूप धारण किये हुए है जिससे किसानो तथा आमजनों को काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह तमाम समस्याएं है जिसका समाधान नही हो पा रहा है।भाजपा सरकार में विकास के कोई कार्य नही हुए। पूर्व सपा सरकार में जो कार्य हुआ व सत्ता परिवर्तन के बाद ईर्ष्या वश बंद कर दिया गया कि यह प्रोजेक्ट तो सपा सरकार की दें है। कहा सपा सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों को बंद पर आर पार की लड़ाई लड़ेगी। कहा पूर्व विधायक जाहिद बेग के नेतृत्व में 11 अप्रैल को धरना दिया जायेगा।
-पत्रकार आफताब अंसारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।