सड़क हादसे मे हुए घायल व्यापारी की उपचार के दौरान मौत, मचा कोहराम

बरेली। तीन दिन पहले एक व्यापारी को दुकान से आते समय अज्ञात वाहन नेया टक्कर मार दी थी। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दें कि जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के लाल फाटक निवासी 25 वर्षीय आदित्य साहू के भाई शिवम साहू ने बताया कि छह मई की शाम को देवचरा बाजार से दुकान बंद करके बाइक से घर को लौट रहा था। तभी सरदार नगर चौकी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और राहगीरों की मदद से इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दुकान चलाता था और कन्फेक्शनरी का भी काम करता था। अचानक मौत की खबर सुनते ही मां संतोष देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।