संविदा कर्मचारियों का मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना, की नारेबाजी

बरेली। गुरुवार को उप्र पावर कारपोरेशन संविदा कर्मचारी संघ ने विभाग पर उपकरण नही देने का आरोप लगाकर चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर मे प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनका शोषण किया जा रहा है। रोजाना 12 घंटे तक काम कराया जा रहा है और 8 घंटे का वेतन दिया जा रहा है। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों ने पूर्व मे हुए समझौते का पालन न करने और अन्य मांगों को लेकर सर्किट हाउस के सामने मुख्य अभियंता कार्यालय मे विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि घायल कर्मचारियों के उपचार मे आए खर्च का दो माह मे भुगतान किया जाए। संविदाकर्मियों ने आरोप लगाया कि जेई, एसडीओ उनके साथ अभद्र व्यवहार करते है और धमकी देते हैं। संघ ने मांग किया कि पूर्व मे हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर लिया जाए। इसके साथ ही लाइन का काम करने वाले कर्मचारियों को कुशल कर्मचारी का वेतन दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में संगठन मंत्री हरिश्चंद्र यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने चीफ इंजीनियर से मुलाकात की लेकिन वार्ता विफल हो गई। अब संघ ने 5 अगस्त को पूरे मंडल मे कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।