संध्या चौपाल में स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने जलाई जागरूकता की अलख

  • आशाओ ने अपनी तैयारी को कार्डबोर्ड पर उकेरा
  • बाल विकाश विभाग ने बच्चों के बीच किया गुड़ का वितरण

मुजफ्फरपुर। 27 मई
बोचहा प्रखंड के नरमा पंचायत के अतरिक्त प्रथमिक स्वास्थय केन्द्र नरमा और मध्य विद्यालय धनुषी के परिसर में एईएस/चमकी बुखार के लिए आयोजित संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर यू सी शर्मा थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने चमकी बुखार के चौपाल में लक्षण, बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि सिविल सर्जन के द्वारा चमकी बुखार के संबंध में अपनी तैयारियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक द्वारा संयुक्त रूप से चमकी बुखार के संबंध में चर्चा की गई एव आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा चमकी बुखार के तैयारियों के संबंध में कार्डबोर्ड पर अपने तैयारी को उकेरा गया।
जीविका के द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं अन्य कार्यक्रम का किया गया। बाल विकास परियोजना विभाग के द्वारा रंगोली कार्यक्रम किया गया। बाल विकास परियोजना के बच्चो के द्वारा एइस के संबंध में चमकी को धमकी के संबंध में स्लोगन के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को ग्लूकोज एव गुड वितरित किया गया। बाल विकास विभाग से भी बच्चो के बीच 20 किलो गुड़ का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, ब्लाक कम्यूनिटी मोबिलाइज़र, बीएमसी यूनिसेफ एवम फार्मासिस्ट उपस्थित थे। जीविका विभाग की और से सी सी एव अन्य कर्मी उपस्थित थे।
बाल विकास परियोजना विभाग से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला परवेक्षिका उपस्थित थीं।
समुदाय के स्तर पर कार्य करने वाले एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका एवं जीविका दीदी कार्यक्रम में अपनी अहम भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का समापन सिविल सर्जन के द्वारा रंगोली में दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतुल कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

– बिहार से नसीम रब्बानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।