संदिग्ध परिस्थितियों में सफाई कर्मचारी की मौत

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारी की गुरुवार कि सुबह गंभीर हालत में यूनिवर्सिटी के पास शव पड़ा मिला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के मुंह से झाग निकल रहे थे। साथ ही उसके शरीर पर चोटों के भी निशान थे। परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसे जहर देकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से ही युवक के ससुराल वाले फरार हैं। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव ट्यूलिया के रहने वाले भानु प्रताप सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी थे। वह बीते चार माह से अपनी पत्नी कमलेश के साथ ससुराल फरीदापुर इनायत खां बिथरी चैनपुर में रह रहा था। गुरुवार की सुबह भानु का शव यूनिवर्सिटी के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में भिजवा कर परिजनों को सूचना दी। जहां उस युवक को गंभीर बताकर दूसरा स्थान में रेफर कर दिया था। इस दौरान उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। घटना के बाद से ही ससुराल पक्ष फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।