संजीव गर्ग हत्याकांड मे एक और आरोपी दयाराम गिरफ्तार, एक किलो से अधिक सोना बरामद

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। जिले के थाना बहेड़ी मे संजीव गर्ग हत्याकांड मे गैंग के एक और अभियुक्त दयाराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 01 किग्रा की सोने की एक ईट, 136 ग्राम सोने के जेवरात, 78,000 रुपये के साथ एक लोहे का रॉड भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक 21 जनवरी की रात्रि मे थाना फतेहगंज पश्चिमी के एएनए रोड पर संजीव गर्ग की नृशंस हत्या की गई थी। इस हत्या मे शामिल सोनू व मोनू सहित छह हत्यारोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। रविवार को इसी घटना मे शामिल गैंग के एक और अभियुक्त दयाराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से फिरौती मे लिए गए 01 सोने की ईट वजन एक किग्रा, 136 ग्राम सोने के जेवरात, नकद 78,000 रुपये व अभियुक्त की निशानदेही पर कत्ल मे इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की गई। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना फतेहगंज पश्चिमी के अंतर्गत 21 जनवरी की सुबह कारोबारी संजीव गर्ग का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जब पुलिस ने विवेचना शुरू की तो लगातार नाम सामने आते गए। पूर्व मे छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार करके भेजा जा चुका है। रविवार को हत्याकांड मे शामिल गैंग के एक और अभियुक्त दयाराम को पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *