संघर्ष दिवस के रूप में मनाई गई बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि

बहरिया/ प्रयागराज- विकास खंड बहरिया के आरएस आनंद संस्कार पब्लिक स्कूल मैलहा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 35 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पत्रकारों ने उनके चित्रपट पर माल्यार्पण कर ग्रामीण पत्रकारों के के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अशासकीय प्रधानाचार्य संघ उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष राम सजीवनमौर्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकारिता को शीर्ष तक पहुंचाने वाले बाबू बालेश्वर लाल को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक नरेंद्र द्विवेदी ने कहां कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। पत्रकारों की लेखनी हमेशा निष्पक्ष होनी चाहिए। कहा कि अपने अधिकार के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता फूलपुर इकाई के तहसील अध्यक्ष नागेंद्र कुमार मिश्र ने की। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ त्रिकाली, शिव भगवान प्रजापति, कुलदीप, अभय राज मौर्य, प्रदीप कुमार सिंह, नागेंद्र मौर्य, शंकर लाल प्रजापति आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *