Breaking News

श्रीमती बेनीबाई राठौर वृद्धा आश्रम एवं अनाथ आश्रम का हुआ भूमि पूजन

कोंच(जालौन)- कोंच नगर के समीप ग्राम सिकरी के पास रामनरेश राठौर द्वारा पूर्व में लिया गया वृद्ध आश्रम एवं अनाथ आश्रम के संकल्प का आज उन्हीं के निजी खेत पर भूमि पूजन किया गया एवं समिति द्वारा संकल्पित वृद्ध आश्रम का शुभारंभ हुआ श्री मती बेनीबाई राठौर वृद्ध आश्रम एवं अनाथ आश्रम के भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बृजवल्लभ सिंह सेंगर प्रधानाचार्य सेठ वृंदावन इंटर कॉलेज एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह निरंजन एवं मुख्य वक्ता के रूप में कढ़ोरेलाल बाबू जी एवं पत्रकारो के साथ नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि द वीरेंद्र सिंह द्वारा अपने विचारों में कहा कि आज की स्थिति को देखते हुए वृद्धाश्रम की इस पहल को सराहनीय कार्य बताया और लोगों से अपील की कि वह संस्कारिक बने और अपने मां-बाप को वृद्धा आश्रम तक आने की स्थिति उत्पन्न ना होने दें इसी क्रम में ब्रज बल्लभ सिंह सिंगर द्वारा कहा गया कि वर्तमान समाज पाश्चात्य सभ्यता की ओर बढ़ रहा है जिससे संबंधों में दूरियां बढ़ती जा रही है लोग इंटरनेट पर तो हजारों फ्रेंड रखते हैं लेकिन अपने पड़ोसी से अच्छे संबंध नहीं रखते हैं हमें परिवार को सहेजकर रखना चाहिए एवं निस्सहाय दीन दुखियों की मदद में आगे आना चाहिए समिति के प्रबंधक एलआर श्रीवास्तव एवं समिति के अध्यक्ष राम नरेश राठौर ने मंचस्थ सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए एवं आभार व्यक्त किए किया कार्यक्रम का सफल संचालन कवि माणिक जी ने किया कार्यक्रम में सुरेंद्र नायक ,के0 के0 यादव,अनन्त पाल यादव,अनिल राठौर, मनोज राठौर ऑयल मिल आदि लोग उपस्थित रहे।

-अभिषेक कुशवाहा, जालौन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *