भदोही-पवित्र पर्व राम नवमी के आखिरी दिन श्री राम जी के आस्था मे लीन भक्तगण पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा निकालेंगे तो वहीँ जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर धन्य होंगे।
उक्त बातें नगर पालिका के अध्यक्ष व श्रीराम शोभा यात्रा महासमिति के संरक्षक अशोक कुमार जायसवाल ने शनिवार को दरोपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कही।
श्री जायसवाल ने कहा रविवार को श्री राम जी के भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। कहा 18 मार्च से पवित्र नवरात्र प्रारम्भ हुआ था प्रतिदिन भक्त विभिन्न मंदिरो में आरती व विशेष पूजन अर्चन कर रहे थे। रविवार 25 मार्च को शुभ राम नवमी पर महासमिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाला जायेगा।समिति के अध्यक्ष राजीव चौरसिया ने बताया की रविवार को विभिन्न मोहल्लो व क्षेत्रो से भक्त अलग अलग शोभा यात्रा निकाल कर शाम 5 बजे गजिया श्रीराम जानकी मंदिर स्थित एकत्र होगे।यहा महाआरती के पश्चात शोभा यात्रा मर्यादपट्टी हरि मंदिर के लिए प्रष्ठान करेगा।इस अवसर पर श्रीरामजानकी मंदिर व साई चौक पूरानी बाटा गली की तरफ से भंडारा का आयोजन भी रहेगा।वहीं पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया की शोभा यात्रा के मद्देनजर साफ सफाई सहित प्रकाश व्यवस्था व पेयजल की सम्पूर्ण व्यवस्था का निर्देश दिये गया है बताया की पालिका की ओर से विभिन्न मंदिरो पर झालरो से रौशन भी किया जायेगा। इस अवसर पर प्रिंस गुप्ता, गिरधारी जायसवाल, सुभाष मौर्य, भरत जायसवाल, कमलेश जायसवाल, अजय सिंह, प्रमोद यादव, दीपक गुप्ता, सुरेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
-पत्रकार आफताब अंसारी
शोभा यात्रा व महा आरती के संग भंडारे का होगा आयोजन 25 को : अशोक
