शीशगढ़ से हज के लिए हाजियों का पहला जत्था लखनऊ के लिए रवाना

बरेली/शीशगढ- हज का मुक़द्दस सफर 14 जुलाई से शुरु हो गया है अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बलदेव सिंह औलख और मोहसिन रज़ा ने हाजियों के पहले जत्थे को हज हॉउस लखनऊ में हरी झंडी दिखा कर रवाना करा। इसी कड़ी में हाजियों का जाना शुरु हो गया है।

जानकारी के अनुसार शीशगढ़ कस्वे से इस बार लगभग 80 हाजी हज के सफर पर जा रहे हैं आज पहले जत्थे में मो0 अली अपनी माँ और पत्नी के साथ हज के सफर पर निकल गए हैं अगले जत्थे 20 /22/23/24/और 25 जुलाई को लखनऊ के लिए रवाना होंगे। जिनकी फ्लाइट अगले दूसरे दिन होती है हाजी लखनऊ से जद्दा के लिए उडान भरते हैं। हज का यह सफर लगभग 40 दिन का होता है।

-मो0 अज़हर शीशगढ बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।