शीशगढ़, बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बल्ली मे बुधवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने ही पति की जीभ दांतों से काट दी। जिसके बाद आनन-फानन मे परिजनों ने युवक को उपचार के लिए बरेली एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी को बोलने मे असमर्थ होने के कारण गूंगी होने का ताना देता था। जिसके बाद गुस्से मे पत्नी ने अपने पति की जीभ काट दी। आपको बता दें कि यह मामला थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बल्ली का है। पीड़ित श्रीपाल मौर्य ने लगभग एक साल पहले बिहार से शादी की थी और वह अपनी पत्नी के साथ अपना सुख शांति से जीवन व्यतीत कर रहे थे। बताया जाता है कि युवक की पत्नी दिव्यांग है जो बोल नही पाती है। जिसकी वजह से दोनों के बीच आमतौर विवाद होता था और श्रीपाल अपनी पत्नी को बार-बार ताना मारता था। आपको बता दें कि बुधवार की शाम श्रीपाल मजदूरी करके घर वापस लौटे तो थका होने के कारण उसे जल्दी ही नीद आ गई। पति के सोने के बाद पत्नी ने दांतों से उनकी जीभ काट दी। जीभ कटने के बाद वो खून से लथपथ हो गया। चिल्लाने पर घरवाले और आसपास के लोग जमा हो गए और उसे एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की पुलिस मे शिकायत नही की गई है लेकिन यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।।
बरेली से कपिल यादव
