बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। फतेहगंज-शाही रोड पर लमकन पेट्रोल पम्प के सामने रोड पर सड़क किनारे गड्ढे मे गिरकर बाइक सवार दंपति गंभीर घायल हो गए। बाइक सवार की पत्नी के सिर में चोट लगने से हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने उसको बरेली निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक फतेहगंज-शाही रोड पर लमकन पेट्रोल पम्प के सामने रोड धसने से बड़ा गड्ढा हो गया है। गड्डा बाहन चालको को दूर से नही दिखता है। जिस कारण बाहन चालक अपनी रफ्तार कम नही कर पाते और हादसे का शिकार हो जाते है। रविवार की शाम के समय थाना शेरगढ के गांव आदलपुर निवासी वेदराम अपनी पत्नी डौली के साथ बाइक से थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव कुरतरा अपनी सुसराल जा रहा था। लमकन पेट्रोल पम्प के सामने गड्ढे मे बाइक जैसे ही पहुंची तो झटका लगने से बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी डौली उछलकर रोड पर गिर गयी। अनियंत्रित होकर बाइक भी गिर गयी। उसके सिर मे चोट लगने से वह वेसुध हो गयी। पीछे से दूसरी बाइक से आ रहे परिजन उनको बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डौली आईसीयू मे भर्ती है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।।
बरेली से कपिल यादव
