शाम ढलते ही फतेहगंज पश्चिमी में शुरू होता है मिट्टी खनन, पुलिस प्रशासन बना मूकदर्शक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सरकार की सख्ती के बावजूद खनन माफिया प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर बड़े पैमाने पर मिट्टी, बालू का अवैध खनन करने में जुटे हैं। क्षेत्र के थाना क्षेत्र में शाम ढलते ही जेसीबी मशीनें अवैध मिट्टी, बालू खनन में गरजने लगती हैं। कई इलाके अवैध मिट्टी, बालू खनन का गढ़ बनते जा रहे है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाम ढलते ही मिट्टी का खनन शुरू हो जाता है। पूरी रात मिट्टी खनन की ट्रॉलियां दौड़ती है। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा से 500 मीटर पीछे प्रतिदिन अवैध खनन की मिट्टी की ट्रालीयां पूरी रात दौड़ती है। इसके अलावा नेशनल हाईवे पर अलग-अलग जगहों पर मिट्टी की ट्राली तेज रफ्तार के साथ फर्राटा भरती हुई नजर आती है। सूत्रों का कहना है कि राजस्व कर्मचारी और क्षेत्रीय पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से किए जा रहे बड़े पैमाने पर मिट्टी के अवैध खनन को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे शासन और प्रशासन ने खनन की छूट दे दी हो। अवैध खनन के दौरान कोई बाधा न हो इसके लिए माफियाओं ने अपना खुद का मुखबिर तंत्र सक्रिय कर रखा है। नेटवर्क के सदस्य रात भर प्रमुख स्थानों पर बैठकर अफसरों की मुखबिरी करते हैं। ऐसे में शिकायतों की जांच के लिए पहुंचने वाले अफसरों को मौके पर सब कुछ ओके मिलता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।