बहेड़ी, बरेली। थाना बहेड़ी क्षेत्र के जाझूनागर मे मामूली विवाद होने पर एक युवक ने पिता को साथ लेकर पड़ोसी युवक की जांघ मे गोली मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलवार युवक के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना बहेड़ी क्षेत्र के।मोहल्ला जाझूनागर निवासी दिलीप पुत्र परमेश्वरी दयाल शनिवार की रात पडोसी के यहा शादी समारोह से शामिल होकर मैरिज हाल से वापस लौट रहा था। उसका पड़ोसी युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात की रंजिश मानते हुए बारात से वापस लौटते समय रिंकू के घर के पास पहुंचने पर युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर दिलीप पर फायर झोक दिया। गोली मारने के बाद हमलावर युवक और उसका पिता भाग गए। जांघ मे गोली लगने से दिलीप बुरी तरह घायल हो गया। गोली उसके गुप्तांग मे जाकर लगी। आनन-फानन मे उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। घर वालो ने उसे प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां उसकी दशा चिंताजनक बनी हुई है। गोली चलने से मोहल्ले मे खलबली मच गई। पुलिस ने पिता परमेश्वरी दयाल की तरफ से गोविंदा पुत्र सेवाराम और उसके पिता सेवाराम पुत्र नारायण दास निवासीगण मोहल्ला जाझूनागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रिपोर्ट मे नामजद सेवाराम गंगवार को गिरफ्तार कर लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
