शादी समारोह में आई मासूम बच्ची गेंहू के खेत में बेहोश पड़ी मिली

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे रिश्तेदारी मे शादी समारोह मे आई मासूम बच्ची बुधवार की सुबह गेहूं के खेत मे बेहोश पड़ी मिली। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस मामला फूड प्वाइजनिंग का बता रही है। बुधवार की सुबह मुगलपुर के ग्रामीण घरों से खेतों पर गेहूं की फसल काटने गए तो उन्हें वहां स्कूल के नजदीक गेहूं के खेत में पुलियों के बीच में नौ वर्षीय मासूम लड़की बेहोश पड़ी मिली। लड़की के मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने गांव जाकर इस पूरे मामले की जानकारी प्रधान को दी। प्रधान हरनाम सिंह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद ग्रामीण बेहोश लड़की को पहचान नहीं सके। इस दौरान ग्रामीणों ने खेत से लगभग 500 मीटर की दूरी पर रात मे हुए शादी समारोह मे आए लोगों को खेत मे मासूम बच्ची पड़ी मिलने की सूचना दी। यह सुनकर शादी मे आए रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। थाना शाही के गांव फरीदपुर की गौंटिया निवासी महेश पाल ने उसको अपनी पुत्री मोहिनी बताया। प्रधान ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इस पर पुलिस गांव मे पहुंच गई। पुलिस परिजनों के साथ मासूम को लेकर सीएचसी खिरका ले गई। सीएचसी मे चिकित्सक ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बच्ची की हालत देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महेश पाल ने पुलिस को बताया वह अपनी नौ वर्षीय पुत्री मोहिनी एवं पत्नी के साथ अपने साढ़ू के घर शादी समारोह मे शामिल होने गांव मुगलपुर उर्फ जटपुरा आए थे। मंगलवार की रात में शादी समारोह मे वह शामिल हुए। रात में लगभग 4.30 बजे तक मोहिनी मां के साथ रही। उसके बाद नजरों से ओझल हो गई। मां-बाप ने सोचा बच्ची बच्चों के साथ समारोह मे खेल रही होगी। एसओ धनंजय कुमार पांडेय ने बताया लड़की का सीएचसी मे उपचार किया गया। लड़की के कोई अंदरूनी चोट नही है। मामला फूड प्वाइजनिंग का पाया गया है। चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे जिला अस्पताल नही ले गए। राजश्री अस्पताल ले गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।