शहीद स्मारक मे माल्यार्पण कर शहीदो को दी श्रद्धांजलि

मीरगंज, बरेली। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शहीद स्मारक पर भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ डे द्वारा माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा ने शिरकत दी। मुख्य अतिथि ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा द्वारा समाजिक न्याय पखवारा के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ डे द्वारा मनाया गया। जिसमें मीरगंज क्षेत्र के शहीद स्मारक हुरहुरी और सिरोही अंगदपुर मे शहीद स्मारको पर माल्यार्पण किया गया। क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा ने शहीद परिवारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण, जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी, मीरगंज के मण्डल अध्यक्ष तेजपाल सिंह फौजी, नंन्दगांव के वीरेन्द्र कुमार गंगवार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के तरफ से जिला संयोजक प्रधान मुकेश सिंह रक्सेल, जिला सह संयोजक प्रेमपाल गंगवार, विजेन्द्र पाल, भानू प्रताप, प्रेम प्रताप, सोवरण सिंह, मथुरा प्रसाद, पीपी शर्मा, घनश्याम सिंह, पुंज पाल बिए, सुदेश पाल सिंह, भूपिन्द्र सिंह, दिवान सिंह, रामअवतार, नन्दलाल शर्मा और काफी संख्या मे पूर्व सैनिक उपस्थित हुए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *