शहर और कस्बों मे 145177 वोटर बढ़े, लिस्ट का हुआ अंतिम प्रकाशन

बरेली। शुक्रवार को नगर निकायों की वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। बरेली के सभी 20 नगर निकायों में 145177 वोटर बढ़ गए है। सबसे अधिक नगर निगम मे 71832 मतदाता बढ़े हैं। दावे-आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। अब नगर निकायों मे वोटरों का आंकड़ा 1310640 पर पहुंच गया है। नगर निकायों की वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम करीब डेढ महीने से चल रहा था। पिछले महीने 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन किया गया था। ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद दावे-आपत्तियां ली गई थी। निस्तारण के बाद शुक्रवार को फाइनल मतदाता सूची सभी नगर निकाय और तहसीलों में प्रकाशित कर दी गई। पांच साल मे 145177 नए मतदाता शामिल किए हैं। 2017 में सभी 20 नगर निकायों में 1165463 लाख मतदाता थे। जो बढकर 1310640 पर पहुंच गया। नगर निकायों मे 93 पोलिंग बूथ बढ़ गए। 2017 मे नगर निकायों मे 1090 बूथ थे। जो अब बढ़कर 1183 हो गए। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एन राम ने बताया कि दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद नगर निकाय की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता नगर निकाय और तहसील-जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची को देख सकते हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।