शराब के नशे मे काम करने वाले लाइनमैन को किया निष्कासित

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र मे लगातार बिजली गुल हो रही है। जब इसकी जांच की गई तो लाइनमैन की गलती पाई गई। वह शराब के नशे मे काम करता था। एसडीओ ने लाइनमैन की सेवा समाप्त कर निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई ने अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मच गई है। लाइनमैन पर आरोप है कि वह उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करता था। इसके अलावा वह उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय से निस्तारण नही करता था और उसके नशे मे रहने से विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। विभागीय स्तर पर जांच शुरू हुई तो लाइनमैन विवेक शर्मा की लापरवाही उजागर हुई। सुभाषनगर उपकेंद्र के एसडीओ महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि लाइनमैन विवेक शर्मा की जांच में तमाम तरह की लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद उसे निष्कासित कर दिया गया है। बही सिविल लाइंस प्रथम उपकेंद्र से पोषित फीडर, बेसू वन, बेसू टू, स्टेशन रोड, फीडर सिविल लाइंस द्वितीय विद्युत उपकेंद्र से पोषित फीडर कमल टॉकीज और रामपुर बाग विद्युत उपकेंद्र से पोषित फीडर रामपुर बाग की विद्युत आपूर्ति शनिवार की सुबह 7 बजे से 10 बजे तक स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत गुल रही। इसके अलावा सुभाषनगर, किला और महानगर आदि क्षेत्र के साथ कुतुबखाना मे भी बिजली कटौती की गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।