व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर किसानों से होगा संवाद, बताई जाएगी खेती किसानी की बाते

बरेली। देशभर में लॉकडाउन में कृषि विभाग अब सोशल मीडिया के जरिये किसानों तक अपनी बात पहुंचाएगा जिसमें किसानों को खेती किसानी किए संबंधित जानकारी दी जाएगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर किसानों को जोड़ा जा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन ने सभी विभागों के काम करने के रवैए में बदलाव ला दिया है। सरकारी विभाग अब कागजी कार्यवाही की जगह सोशल मीडिया पर कार्य कर रहा है। इसी के तहत किसी विभाग ने भी लॉकडाउन में खेतीवाड़ी से जुड़ी जानकारियां तत्काल किसानों तक उपलब्ध कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने की कार्य योजना बनायी है। विभाग की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप समूह बनाकर उनमें स्थानीय किसानों और विभाग के तकनीकी सहायकों को जोड़ा जा रहा है जिससे किसानों की जरूरत की जानकारियां तत्काल उन तक पहुंचाई जा सके पहले चरण में न्याय पंचायत स्तर पर ग्रुप तैयार करा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि लॉक डाउन की वजह से किसान गोष्ठियों का कार्य रुका है। ऐसे में किसानों से संवाद साधने के लिए यह नई पहल की गई है। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और एसएमएस के जरिये जानकारी देने का कार्य किया जा रहा था मगर व्हाट्सएप का प्रयोग पहली बार हो रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।