वैदिक मंत्रोउच्चारण के बीच एक दूसरे के हुए 13 जोड़े

बहरिया/ प्रयागराज- विकासखंड बहरिया के सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत बुधवार को वैदिक रीति रिवाज के साथ 13 जोड़ें जिसमें अंजू देवी पुत्री मयाराम संग धर्मराज पटेल निवासी मातादीन का पूरा, सरिता देवी पुत्री रामलोचन संग अनिल कुमार निवासी सराय खान देव, सोनम कुमारी पुत्री मोहनलाल संग अनिल कुमार निवासी जमुनीपुर, खुशबू देवी पुत्री महेश्वरी प्रसाद संग रविंद्र कुमार निवासी कटभर प्रवेजपुर, सुनीला देवी पुत्री रघुबीर संग उदय राज निवासी मलखानपुर, सुनीला देवी पुत्री जमुना प्रसाद संग गनेश कुमार निवासी मलाक मय भैसाही, उषा देवी पुत्री मुन्नीलाल संग राजकुमार निवासी तिलक नगर, सरिता पुत्री चंदन चौधरी संग मनोज निवासी केलेवाडी, पुष्पा पटेल पुत्री रामदेव संग मनीष कुमार निवासी गोहरी, सरिता पुत्री इंद्रपाल संग अनिल कुमार निवासी सोनवा का पूरा, वंदना पटेल पुत्री शिवप्रसाद संग होनहार पटेल निवासी कुरगाव, शीलू पुत्री अमरनाथ संग जयकरन निवासी गौरा, पूनम पुत्री राम नारायण संग अविनाश कुमार निवासी भगेसरा का विवाह विद्वान पंडित देवी शंकर मिश्रा, दिनेश कुमार दुबे के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एक दूसरे के गले में वरमाला डालते हुए साथ साथ जीवन व्यतीत करने की कसमे ली। विवाह संपन्न होने के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बहरिया योगेश पांडेय ने सरकार द्वारा प्रदत्त गिफ्ट पैक देते हुए सभी जोड़ों को जीवन सफल बनाने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोरांव की विधायिका गीता पासी, खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया के अधीक्षक अमरेश कुमार वर्मा, सोरांव विधायक के प्रतिनिधि संजय पटेल, विधान परिषद सदस्य के जनप्रतिनिधि राजेश, समाज विकास कल्याण उमेश कुमार सिंह, एडीओ एस टी रवि कांत त्रिपाठी, एडीओ आईएसबी राम अवध यादव, जेई एम आई त्रिभुवन सिंह, एडीओ पंचायत केसी पांडेय, ग्राम सचिव सौरभ सिंह, रवि मौर्या, पूजा सिंह, जया कुशवाहा, मंजू, वीरेंद्र प्रकाश, राकेश गुप्ता, विकास यादव, अतुल त्रिपाठी, लेखाकार अरुण त्रिपाठी, मनीष तिवारी, राजेश, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार पटेल, ग्राम प्रधान अभईपुर नरेश सरोज, ग्राम प्रधान मीरकपुर संतलाल, भुवर लाल, ग्राम प्रधान धर्मराज मौर्य, राकेश पटेल, योगेश कुमार यादव, आदि लोगो ने कार्यक्रम में सहभागिता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।