वेवा महिला का देवर ने काट डाला 10 बीघा अमरूद का बाग

शीशगढ़, बरेली। पति की मौत के बाद मायके में बच्चों के साथ रह रही बेवा महिला का अमरूद का हरा भरा बाग महिला के देवर ने चोरी से काट लिया। महिला ने देवर व ससुर के खिलाफ चोरी से बाग काटने की शिकायत की है। थाना क्षेत्र के गांव तिगड़ी निवासी बेवा खैरुल निशा ने बताया कि उसके पति अली अहमद खां की तीन वर्ष पूर्व हार्टअटैक से मौत हो गई है। उसके 5 देवर है। सभी का पैतृक संपत्ति का बंटबारा हो चुका है। उसको बंटबारे में 10 बीघा अमरूद का बाग मिला था। बाग के अमरूद सालाना 50 हजार रुपये के बिकते है। पास में ही देवर नन्हें खां का भी अमरूद का बाग है। गुरुवार को देवर नन्हें ने अपना अमरूद का बाग कटबाने के साथ ही उसका भी हरा भरा बाग काट डाला। महिला पति की मौत के बाद अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके ग्राम खैलम थाना अलीगंज में रहती है। बाग के अमरूद बेचकर अपने बच्चों और अपना भरण पोषण करती है। छोटे देवर नजीर अहमद की सूचना पर महिला अपनी ससुराल पहुंची तब तक पूरा बाग कट चुका था। महिला ने देवर नन्हें खां और ससुर फतेह शेर खां के खिलाफ चोरी से बाग काटने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।