विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए विजय संकल्प महामंत्र का किया जाप

सोनभद्र/रेणुकूट- मुर्धवा में स्थित राधा कृष्ण सत्संग हॉल में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए विजय संकल्प महामंत्र का जाप किया। कार्यक्रम का शुरुआत भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर के किया गया। सवा दो घंटे तक चले मंत्र जाप में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर हिंदू नव वर्ष के पहले दिन देशभर में विहिप के एक करोड़ कार्यकर्ताओं ने श्री राम जय राम जय जय राम विजय महामंत्र का जप किया। पूर्व में कांग्रेस सरकार ने रामसेतु तोड़ने का षड्यंत्र रचा था तत्कालीन सरकार ने भगवान राम और राम सेतु को काल्पनिक कहकर सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था। उस समय भी संगठन ने इस विजय मंत्र का जाप किया था। आज भी इस मंत्र के माध्यम से राम मंदिर निर्माण में व्यवधान बन रहे लोगों के सद्बुद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण प्रत्येक हिंदुओं की आस्था और भावना से जुड़ा मामला है। इसमें व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोग देश के बहुसंख्यक आबादी के धैर्य का परीक्षा ले रहे हैं। मंदिर निर्माण में देरी अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह ने उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया इस मौके पर सज्जन अग्रवाल, दिलीप पांडेय, बबलू पांडेय, उमेश ओझा, वीर बहादुर सिंह, मनोज त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, संजय पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट:-सर्वेश सिंह सोनभद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।