विश्वविद्यालय मे पटल बदलने के विरोध में दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने नहीं किया कार्य

बरेली। शहर में स्थित महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय मे परीक्षा विभाग के 22 कर्मचारियों के पटल बदल दिया गए थे। जिसके दूसरे दिन भी मामला शांत नहीं हुआ और कर्मचारियों ने दूसरे दिन कोई कार्य नहीं किया। बुधवार की दोपहर के बाद कर्मचारियों ने सहायक रजिस्ट्रार का घेराव करने दोबारा पहुंच गए। उन्होंने कहा कि जब तक वह अपना फैसला वापस नहीं लेती तब वह काम पर नहीं लौटेंगे। इसके चलते परीक्षा विभाग मेंं बुधवार को भी कोई कार्य नहीं हुआ। बुधवार को मुरादाबाद मंडल के महाविद्यालयों के कर्मी परीक्षा फार्म जमा कराने आए थे। यहां कर्मचारियों के कार्य न करने के चलते वह दिन भर परेशान रहे। बाद में सहायक रजिस्ट्रार ने खुद जिम्मा लेते हुए अपने पक्ष के कुछ कर्मचारियों से फार्म जमा कराए। सहायक रजिस्ट्रार सुनीता यादव ने बताया कि जो निर्णय लिया गया है, वह वापस नहीं लिया जाएगा। कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले कर्मचारी नेताओं ने परीक्षा नियंत्रक संजीव और रजिस्ट्रार सुनीता पांडेय से भी मिलकर बात की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।