विवादित जमीन पर हंगामा: पुलिस ने लाठी फटकार कर दौड़ाए दोनो पक्ष

हरिद्वार/रूडकी/नारसन- गुरुकुल नारसन स्थित राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज में जमीन को लेकर दो भाकियू कार्यकर्ता और भवन स्वामी आपस में उलझ गए। दोनो पक्षो के बीच जमकर धक्का मुक्की हो गई। विवाद बढ़ता देख मौके पर तैनात पीएसी और पुलिस के जवानों ने हंगामा करने वालो को लाठी फटकार कर भगाया।

गुरुकुल नारसन में स्थित राजा महेन्द्र प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज की भूमि पर एक पक्ष ने स्वामित्व का दावा किया था। और शनिवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में भूमि पर अपना स्वामित्व जमाने वाले पक्ष को कब्जा दिलवाया था और जमीन की नपाई कर उस पर एक दीवार का निर्माण करवा दिया गया था। वह इस भूमि को लेकर भारतीय किसान यूनियन शुरू से ही विरोध कर रहे थे किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह भूमि राजा महेंद्र प्रताप कॉलेज की संपत्ति है और इसी मामले को लेकर पिछले दिनों किसान यूनियन द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया था। शनिवार को भूमि पर कब्जा होने के बाद भारतीय किसान यूनियन द्वारा उक्त भूमि पर महापंचायत की घोषणा की गई आज सुबह किसान यूनियन कार्यकर्ता महापंचायत के लिए विवादित भूमि पर पहुंचे। और जमीन पर बनाई गई दीवार को तोड़ने लगे। मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी मंगलौर ने दोनों पक्षो को समझाने का प्रयास किया। और उचित कार्रवाई की बात कही। लेकिन
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा निर्माणाधीन दीवार को ध्वस्त कर दिया। जिस पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और आपस मे धक्का मुक्की करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस और पीएसी के जवानों ने बल प्रयोग करते हुए लाठी फटकार कर दोनो पक्षों को वहां से दौड़ाया। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओ द्वारा पुलिस चौकी नारसन के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, सुक्रम पाल, मिंटू, अरविंद राठी, रोहित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

– रूडकी से इरफान अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।