विक्रमपुर की घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, दर्ज हुआ मुकदमा

शाही, बरेली। थाना शाही क्षेत्र के गांव विक्रमपुर की घायल महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। प्लाट पर कब्जा करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने महिला पर हमला कर दिया था। लोहे की रॉड और लाठी डंडों से महिला को जमकर पीटा था। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को थाने में तहरीर दे दी है। आपको बता दें कि थाना शाही क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में एजाज खां का प्लाट है। गत दिनों उनके प्लाट पर इज्जतनगर बरेली के कुछ लोगों कब्जा करने लगे। एजाज की पत्नी कनीज बेगम ने अवैध कब्जे का विरोध किया। जिससे आक्रोशित होकर कब्जा करने वाले दबंगों ने रॉड, लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। उन्हे जमकर पीटा। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने आने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। एजाज घटना के बाद घायल पत्नी को शाही थाने ले गए। पुलिस ने उनको सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी भेज दिया। सीएचसी से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कनीज बेगम (55) की शुक्रवार को मौत हो गई। पति ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी। एसओ सौरभ सिंह ने बताया पुलिस को तहरीर मिल गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।