Breaking News

वकील मण्डल चुनाव अधिकारी बाबूलाल माली के समक्ष किये गये नामांकन

राजस्थान/देसूरी- वकील मण्डल देसूरी की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव हेतु आवेदन पत्र प्राप्त हुए। वकील मण्डल के मुख्य चुनाव अधिकारी बाबु लाल माली व सहायक चुनाव अधिकारी शंकर लाल मीणा ने बताया कि आज दिनांक 19-12-2018को अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार माली, प्रदीप सिंह, पेमाराम, गुलाब राम, चन्दन सिंह, एवं प्रवीण कुमार चौहान के नामांकन प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के पद पर भरत कुमार, देवदत्त, पुष्पेन्द्र सिंह चारण, एवं सुशील दवे के नामांकन प्राप्त हुए। सचिव के पद पर एक ही नामांकन प्राप्त हुआ। कोषाध्यक्ष के पद पर बादशाह अली पठान एवं फिरोज खान शेख के नामांकन प्राप्त हुए। तथा पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर यशपाल सिंह राणावत ने नामांकन दाखिल किया।इस तरह सचिव के पद पर रमेश कुमार एवं पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर यशपाल सिंह राणावत को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।शेष अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एवं कोषाध्यक्ष के पदो पर कल नाम वापसी होगी।
पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *