लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी: मुजफ्फरनगर-मेरठ के कई बूथों पर ईवीएम खराब

देश भर में गुरुवार से लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व का आगाज हो गया है। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों और चार राज्यों (ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम) की विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है।

लोकतंत्र के इस महापर्व के पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें 1279 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।पहले चरण में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत इवीएम में कैद हो जायेगी, उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वीके सिंह, हंसराज अहीर व किरण रिजीजू, कांग्रेस की रेणुका चौधरी, एआइएमआइएम के असदउद्दीन ओवैसी शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 9 ऐसे राज्य जहां पहले चरण में ही चुनाव खत्म हो जाएगा. यानी अरुणाचल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड और लक्षदीप में सभी सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार 91 लोकसभा सीटों से कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, जबकि कुछ पर पांच बजे तक और कुछ सीटों पर छह बजे तक मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।