लेखपाल को विजिलेंस ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

देहरादून-राजधानी देहरादून में विजिलेंस की टीम ने एक शिकायत पर कार्वार्इ करते हुए लेखपाल को तीस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित लेखपाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल, दो अप्रैल को एक शख्स ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि उसने अपने पैतृक भूमि चन्द्रबनी चोयला में सालों पहले एक मंदिर बनवाया था। मंदिर परिसर में अब वो पुजारी के रहने के लिए एक कमरे का निर्माण करा रहे हैं। लेकिन दो हफ्ते पहले लेखपाल विशंबर प्रसाद जोशी मंदिर पहुंचे और कहने लगे कि निर्माण कार्य किसकी इजाजत से कराया जा रहा है। लेखपाल ने शिकायतकर्ता को काम बंद करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वहां पुलिस में उसकी शिकायत कर उसे बंद करवा देंगे।
इसके बाद लेखपाल 28 मार्च को पुलिस को काम रोकने के लिए मंदिर में बुलाया। जहां शिकायतकर्ता का भाई पुलिस से मिला और उन्हें सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस वापस चली गर्इ। इसी दिन लेखपाल से शिकायतकर्ता की फोन पर बात हुर्इ। लेखपाल ने शिकायतकर्ता को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान शिकायतकर्ता ने लेखपाल को बताया कि कमरा बनाने के लिए उनके पास वैध रजिस्ट्री व वन विभाग की एनओसी भी है। इस पर लेखपाल भड़क गया और कहने लगा कि बिना खर्चा-पानी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
लेखपाल ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए की मांग की। हालांकि फिर लेखपाल ने शिकायतकर्ता से कहा कि वो उसे 75 हजार रुपए दे दे। फिर निर्माण कार्य नहीं रोका जाएगा। इसके लिए लेखपाल ने शिकायतकर्ता से कहा कि वो पहली किस्त में तीस हजार रुपए तहसील पहुंच जाए।
इसके बाद पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस में तहरीर सौंपी पुलिस ने शिकायतकर्ता केे शिकायती प्रार्थना पत्र की गोपनीय जांच से आरोप सही पाते हुए ट्रैप टीम का गठन किया। जिसने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
-तसलीम अहमद,हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।