रेलवे ट्रैक के पास घंटों पड़ा रहा युवक का शव, ग्रामीण उठा ले गए शव

बरेली। जिले के आटामांडा रेलवे स्टेशन के पास पटरियों के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घंटों शव के पड़े रहने के बाद भी न तो जीआरपी को इसकी सूचना थी न ही थाना पुलिस को। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने सुबह शव को पड़ा हुआ देखा तो उन्होंने स्टेशन मास्टर को सूचना दी थी। मगर जीआरपी का कहना है कि उन्हें किसी भी तरह की कोई सूचना ही नही मिली। आपको बता दें कि स्थानीय लोगो को भी उस युवक की पहचान नही हो पा रही है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि वह आटामांडा के ही पास के गांव खजुआ जागीर का रहने वाला है। तो कुछ लोग किसी दूसरे गांव का बता रहे है। मगर असल में युवक का नाम पता क्या है अभी तक किसी को सटीक जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस और जीआरपी दोनों मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि आटामांडा रेलवे स्टेशन के आस-पास का क्षेत्र सिविल पुलिस के अंडर आता है। इसलिए सभी कार्रवाई सिविल पुलिस ही करेगी। जीआरपी इंस्पेक्टर सिटी मनोज कुमार का कहना है कि वैसे तो वह क्षेत्र सिविल पुलिस के अंडर में आता है। मगर जब उन्होंने जानकारी कराई तो पता चला कि अब वहां पर शव है ही नहीं। बताया जा रहा है कि गांव वाले उस शव को उठाकर ले गए। मगर किस गांव के लोग लेकर गए है यह भी पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस और जीआरपी दोनों जांच पड़ताल में जुटे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।