रिटायर्ड शिक्षक की कोरोना से मौत, एसआरएमएस मे तोड़ा दम

बरेली। शहर में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की सुबह एसआरएमएस में भर्ती रिटायर शिक्षक की कोरोना से मौत हो गई। जिले भर में कोरोना के तीन हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से दो हजार के करीब एक्टिव केस है। बुधवार तक कोरोना से जिले में पिच्यासी मौतें हो चुकी हैं। गुरुवार की सुबह ऐसा रमेश में भर्ती 70 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक सुरेंद्र कुमार की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। सुरेंद्र कुमार सुरेश शर्मा नगर के रहने वाले थे। करीब 15 दिन पहले बुखार आने पर वह होम क्वारंटाइन हो गए थे। सुधार नहीं होने पर 10 दिन पहले उन्हे राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में बह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे उनकी मौत हो गई। सुरेंद्र कुमार के परिवार में अन्य किसी में कोरोना संक्रमण का नहीं पाया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।