रिटायर्ड फौजी के बंद घर को चोरों ने खंगाला, लाखों की चोरी

वाराणसी – सोमवार की सुबह चोरों ने शिवपुर थानाक्षेत्र के चिथरियापुर में एक रिटायर्ड फौजी के घर को निशाना बनाया। इस घर से चोरों ने डेढ़ लाख नकद सहित साढ़े चार लाख रुपये के आभूषण उड़ा दिए।
बता दें कि उक्त गांव में एक सेवानिवृत्त फौजी बृजपाल अपने परिवार वालों के साथ रहते है। जो अपने गांव लीलापुर (गाजीपुर) गए थे। सोमवार की सुबह पड़ोसियों की नजर उनके मकान पर पड़ी तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। पड़ोसियों ने उनको सूचित किया। जानकारी होते ही रिटायर्ड फौजी की पत्नी प्रतिमा सिंह घर पहुंची तो देखा कि 3 कमरों का ताला टूटा है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस लौट गई। पीड़िता ने बताया कि घर मे डेढ़ लाख रुपये रखे थे वो चोरी हुआ है साथ लगभग साढ़े चार लाख मूल्य के आभूषणों पर भी चोरों ने हाथ साफ किया है। पुलिस ने बताया कि उक्त घटना बाबत तहरीर ले लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय ब्यूरो चीफ वाराणसी मण्डल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।