रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में हुई मारपीट:घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

आजमगढ़- गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रछपालपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी। गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की उपचार के दौरान अस्पताल में मंगलवार को देर रात में मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने पोस्टमॉर्टेम होने के बाद एसपी कार्यालय के सामने शव रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।रछपालपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामचरन पुत्र स्व. श्याम लाल दिल्ली में रहता था। करीब डेढ़ माह पूर्व घर आया था। पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनो पक्ष में जम कर मारपीट हो गयी। जिसमें रामचरन गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देख डॉक्टर रेफर कर दिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मंगलवार को रात में मौत हो गयी। मृतक को एक पुत्र व पांच पुत्री हैं। एक माह पूर्व उसके भाई व भतीजे की दुर्घटना में मौत हो गयी थी। परिवार में डेढ़ माह में हुई तीन मौत से कोहराम मच गया है। इधर बुधवार को पीएम के बाद परिजन शव ले कर पुलिस कप्तान कार्यालय पर पंहुच गए और राजनीतिक प्रभाव के चलते हत्या के आरोपियों पर कोई कार्यवाही न होने का आरोप लगा प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने मैत्रेय प्रगति मंच के बैनर तले सौंपे गए ज्ञापन में स्थानीय लेखपाल व एक तहसील कर्मी के खिलाफ कार्यवाही और मृतक के परिजनों की निम्न आर्थिक स्थिति देखते हुए 50 लाख के मुआवजे की मांग रख शव के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर पंहुची नगर कोतवाली पुलिस टीम ने किसी तरह आक्रोशित लोगों को शांत कराया।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।