राष्ट्र जागरण उद्योग मंडल ने कार्यकरणी का विस्तार कर किया स्वागत

बरेली। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपेश अग्रवाल ने की। बैठक में चर्चा के उपरांत तय हुआ। आगामी माह मे अधिकारी व सरकार से मिलावटखोरों का नकली माल बेचने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। बरेली लखनऊ हाइवे का जल्द जल्द कार्य पूर्ण हो। बरेली शहर मे अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाए। महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने महानगर में पदाधिकारियों की घोषणा के साथ इकाइयों की भी घोषणा की। जिसमें महानगर उपाध्यक्ष के पद पर आशु अग्रवाल ( ट्रांसपोर्ट ) और रचित अग्रवाल को संयुक्त महामंत्री महानगर मनोनीत किया। वही महानगर शहर विधान सभा अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, अंकित, मन्नत ठाकुर को महामंत्री, सौभाग्य सक्सेना, अमन भांबरी, प्रियाश अरोड़ा को उपाध्यक्ष, हेमंत शाक्य, सौरभ अग्रवाल, चेतन ठाकुर को उपाध्यक्ष, अमित, कंचन को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बरेली व्यापार संघ सूध धर्म काटा इकाई के भी पदाधिकारी घोषित किए गए जिसमें प्रदीप अधलक्खा को अध्यक्ष, कुलजीत सिंह बेदी महामंत्री, शिव सूरी कोषाध्यक्ष, अंकुर अग्रवाल, सोनू शर्मा, सुखबीर सिंह, गौतम उपाध्यक्ष, शंकर संरक्षक, मनीष खंडेलवाल, कलीम मियां संगठन मंत्री, पंकज सेठी, गोपाल, हरविंदर सिंह मंत्री पद पर मनोनीत किए गए। वही परसाखेड़ा और नदौसी से कई व्यापारियों ने व्यापार मंडल की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष गोपेश अग्रवाल ने कहा संगठन की कार्यशैली सदा व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। बैठक में हरीश वीक, तरुण साहनी, अरविंद अग्रवाल, जीतू देवनानी, अतुल कपूर, सर्वेश रस्तोगी, संजीव अवतार, उबैद उर रहमान, शफीक उद्दीन, रचित अग्रवाल, आशु अग्रवाल आदि तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।