राम भक्तों ने रैली निकाल राम मंदिर निर्माण मे लोगों से मांगा सहयोग

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। विहिप और भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से शुरू होने वाले निधि समर्पण अभियान को लेकर राम भक्तों ने कस्बे में जनजागरण रैली निकाली। समर्पण अभियान के तहत आयोजित रैली का शुभारंभ क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा ने किया। रैली कस्बे के नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख चौराहों पर होते हुए रेड रोज पब्लिक स्कूल पर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में पूरे नगर क्षेत्र का भ्रमण कर प्रत्येक व्यक्ति से श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने कहा कि राममंदिर भव्य बनेगा। इस दौरान कार्यकर्ता जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। पदयात्रा में मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने ने बताया कि भगवान श्री राम के मंदिर को भव्य एवं दिव्य बनाना है। वर्षों तक जनजन के आराध्य भगवान श्री राम टाट पर विराजमान रहे, लेकिन आज वह समय आ गया है, जब प्रभु श्री राम का अपने जन्मस्थल पर ही भव्य एवं अलौकिक मंदिर होगा। मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि निधि समर्पण अभियान 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। निधि संग्रह टोलियां सभी हिदू परिवारों के घर पर पहुंचेगी। रैली में जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, कैलाश शर्मा, आशीष अग्रवाल, मंजू कोरी, राम सिंह फौजी, कविश गंगवार, ओमेंद्र चौहान, राजीव गुप्ता, अमित साहू, संदीप गुप्ता, प्रियांशु गंगवार, गौरव गंगवार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ के अलावा एकल अभियान से जुड़े पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।