रामगंगा में डूबकर एक बच्चे की मौत, दूसरा लापता, तलाश में जुटे गोताखोर

फरीदपुर, बरेली। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मां के साथ रामगंगा में स्नान करने गया बच्चा लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद गोताखोरों को उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना में फरीदपुर के पत्रकार का बेटा रामगंगा से लापता हो गया है। जिसको गोताखोरों की मदद से तलाश किया जा रहा है। दोपहर तक पत्रकार के बेटे का पता नही लग सका। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ के रहने वाले चरण सिंह रिक्शा चालक है। बीतें दिनों एक हादसे में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी सुमन 10 वर्षीय बेटे मनीष के साथ रामगंगा पर पर स्नान करने गई थी। उन्होने बताया कि वह बेटे के साथ स्नान कर के गंगा के बाहर आ गई थी। लेकिन कपड़े बदलते समय अचानक उनका बेटा लापता हो गया। जिसके बाद आसपास उसको काफी तलाश किया। इसके बाद गोताखोरों की मदद ली गई। करीब एक घंटे के बाद गंगा मे उसका शव मिला। बुद्ध पूर्णिमा पर फरीदपुर के एक प्रतिष्ठित अखबार से जुड़े मीडिया कर्मी योगेश पांडेय का 12 वर्षीय बेटा अभिनव पांडेय रामगंगा नदी मे डूब गया। इससे परिजनों मे हड़कंप मच गया। अभिनव परिजनों समेत बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान करने चौबारी घाट पर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी मे कब चला गया। परिजनों को भी जानकारी नही हो पाई। सभी लोग बाहर निकल आये लेकिन जब अभिनव नही दिखा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन शुरू की। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद गोताखोर की मदद ली गई। गोताखोर काफी देर तक उसे तलाशते रहे लेकिन उसका कही पता नही चल सका। इधर, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।अभिनव फरीदपुर स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल मे कक्षा छह का छात्र है। यह सूचना जैसे ही नगर मे पहुंची सभी चौबारी घाट की तरफ योगेश के बेटे का हाल जानने के लिए निकल पड़े। बताया जा रहा है कि रामगंगा मे अभी पानी भी कम है। बावजूद अभिनव कैसे डूब गया। किसी के समझ मे नहीं आ रहा है। मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है। मौके पर सीओ सेकेंड आशीष, इंस्पेक्टर सुनील अहलावत भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है। गोताखोर लगे हुए है। जल्द ही अभिनव को ढूंढ निकाला जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।