राजनाथ सिंह की रैली के लिए आ रही कार्यकर्ताओं की बस पलटी: सात घायल

हिमाचल प्रदेश- केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की कुल्लू में होने वाली रैली के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी निजी बस हादसे की शिकार हो गई। बस में 45 यात्री सवार थे इनमें सात लोग घायल हुए हैं। घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में नागणी के पास निजी बस पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बठाहड और आस-पास के क्षेत्र के लोग कुल्लू में होने वाली राजनाथ सिंह की रैली के लिए बस में सवार हो कर आ रहे थे। नागणी के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस बस में करीब 45 लोग सवार थे, जिनमें से 7 लोग जख्मी हुए हैं जबकि बाकि सभी सुरक्षित हैं। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलती ही बंजार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायलों में हेमा ठाकुर बठाहड, कृष्णा देवी, बबली,उत्तम राम, प्रतिभा, काजल, नेहा शामिल है। सभी घायलों को बंजार अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।