रहस्यमय परिस्थितियों में लगी आग से लाखों का सामान स्वाहा

गाजीपुर-रहस्यमय परिस्थितियों में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। वहीं एक मकान भी धराशाही हो गया। बताया जाता है कि जंगीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड न: 6 सरस्वती नगर निवासी गौतम गुप्ता के गोदाम में खैनी व थर्माकोल के प्लेट व गिलास रखा था। जिसमे किन्हीं कारणों से आग लग गयी। जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी जोरदार थी कि बगल के मकान को भी अपने आघोश में ले लिया। जिससे बिक्की गुप्ता का मकान धराशाही हो गया। आग लगने की सूचना पर घंटों बाद पहुंची फायर बिग्रेड से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। आग लगने की सूचना मिलते ही जंगीपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये थें।

रिपोर्ट-:प्रदीप दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।