बरेली। मंगलवार को करणी सेना के पदाधिकारी एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि एक युवती को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को उन्होंने समझाने की कोशिश की तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह ने कहा है कि यदि वह इस केस मे।पड़ेगा तो अच्छा नही होगा। मामले मे एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी को पड़ोस का ही रहने वाला एक लड़का काफी दिनो से परेशान कर रहा था। वह युवती का एक एमएमएस और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद युवती के पिता ने यह बात करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल को बताई। आरोप है कि जब राहुल ने आरेापी युवक से बात की तो उसने उन्हे धमका दिया। कहा कि यदि वह इस केस मे पड़ा तो अच्छा नही होगा। आरोप तो यह भी है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले के बाद मंगलवार को करणी सेना के पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय मे अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले से एसएसपी को अवगत कराया। इसके साथ ही न्याय की गुहार लगाई है। मामले मे पुलिस ने भी आश्वासन दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
