युवक ने फांसी के फंदे पर झूल कर दी जान, ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज

क्योलड़िया, बरेली। जिले के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में एक युवक ने ससुराल वालों के पीटे जाने से परेशान होकर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। घटना की रिपोर्ट छह दिन बाद मृतक के पिता की ओर से उसके ससुराल वालों के खिलाफ थाना क्योलड़िया मे मुकदमा दर्ज कराया गया। आपको बता दें कि थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव बबूरी के सोहनलाल के बेटे संजीव का विवाह किशनपुर कुईया गांव के मेहरबान की बेटी लक्ष्मी देवी के साथ हुआ था। विवाह के एक वर्ष बाद ससुराल वालों ने उसके खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। लेकिन उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। आरोप है कि 27 अगस्त को वह अपनी ससुराल गया था। जहां ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया था। घर लौट कर आने पर उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। बाद में उसने खुद को कमरे में बंद कर फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की रिपोर्ट गुरुवार को मृतक के पिता सोहनलाल की ओर से उसके ससुर मेहरबान, मुकेश, राजीव, रामपाल, संजीव, मेहरबान की पत्नी व मुकेश की पत्नी के खिलाफ थाना क्योलड़िया मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।