मैक्स दुर्घटना में बच्चे की मौत, सात घायल:सतपुली पाटली नैणी मोटर मार्ग पर हुआ हादसा

पौड़ी गढ़वाल/उत्तराखंड- राष्ट्रीय राजमार्ग ५३४ में बोलेरो के पलटने से एक ही परिवार के ६ लोग हुए घायल |सतपुली | रुद्रप्रयाग से नजीबाबाद जा रही बोलेरो वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग ५३४ में मलेठी सैन के पास अनियंत्रित होकर पलट गई | जिसमे एक ही परिवार के ६ लोग घायल हो गए जबकि वाहन चालक और उसके साथी को मामूली चोटें आई |
वाहन संख्या UK 13 TA 1117 जो कि रुद्रप्रयाग से नजीबाबाद जा रहा था अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग ५३४ में मलेठी सैन में सड़क पर पलट गया जिसमे वाहन चालक, उसका साथी सहित एक ही परिवार के 6 लोग सवार थे | वाहन चालक और उसके साथी को मामूली चोटें आई वही  नजीबाबाद अपने घर जा रहे पति पत्नी और उनके चार बच्चे घायल हो गए | जिनका  सतपुली चिकित्सालय में इलाज किया गया |

चिकित्सायल में डाक्टरों  द्वारा उनका इलाज किया गया जहाँ बच्चो को मामूली चोटें आई वही  पति पत्नी को गंभीर चोट लगने के बाद  घायलों को चिकित्सालय की एम्बुलैंस के द्वारा नजीबाबाद भेज दिया गया है |
प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा बताया गया कि वाहन अनियंत्रित होकर अचानक ऊपर खेतों की और मुड गया जिसके बाद वाहन पलटते हुए सडक पर आ पहुंचा | तुरंत ही स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें सरकारी चिक्तिसालय सतपुली में पहुंचाया गया  |  

वाहन चालक नबल खन्ना  26 ने बताया कि वाहन रुद्रप्रयाग अपर बाजार  से सवारी लेकर दुधाले गाँव  नजीबाबाद जा रहा था | 
घायल अनीश उम्र तक़रीबन ४५ साल, मुमताज उम्र ३५, अबुजर ११ साल, अक्षरा १० साल, अलीशा ७ साल, अरहान १ वर्ष।वहीँ वाहन चालक नबल खन्ना  26 और उसका साथी अरविन्द 28 सवार थे।

जबकि दूसरा हादसे में द्वारीखाल विकासखंड के सतपुली-पाटली-नैणी मोटर मार्ग पर मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होने से उस पर सवार एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए। राजस्व उपनिरीक्षक अब्दुल हमीद के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे के आसपास सतपुली से नैणी की ओर जा रही मैक्स ग्राम शीला के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक मोहन सिंह के 10 वर्षीय बेटे आदित्य की मौत हो गई। जबकि चालक समेत सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल अंजली देवी (22) पत्नी मंदीप सिंह ग्राम गडिगांव, शकुंतला देवी (43) पत्नी वीरेंद्र सिंह ग्राम सिलड़ी, विशाल (20) पुत्र तिरुपति लाल ग्राम सीला, भगवंती देवी (90) पत्नी राम सिंह ग्राम पाटली, चालक मोहन सिंह (48) पुत्र भजन सिंह ग्राम नैणी, सोनी देवी पत्नी मोहन सिंह ग्राम नैणी, आदित्य (10) पुत्र मोहन सिंह ग्राम नैणी और भरत सिंह (63) पुत्र राम सिंह ग्राम पाटली सभी पट्टी लंगूर वाला को खाई से निकालकर द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण पहुंचाया। जहां आदित्य को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शकुंतला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

वहीं तीसरे हादसे में कार खाई में गिरने से एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। चौबट्टाखाल तहसील क्षेत्रांतर्गत ऐकेश्वर विकासखंड के पाटीसैंण-नौगांवखाल मोटर मार्ग पर ग्राम बमोली के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में पति पत्नी और उनके दो बच्चे  घायल हो गए।
राजस्व उपनिरीक्षक रिंकज रावत के अनुसार शुक्रवार को 10 बजे के आसपास पाटीसैंण से नौगांवखाल की ओर जाते हुए एक कार ग्राम बमोली के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में नितिन भारती (43), चंद्रप्रभा (37) पत्नी नितिन भारती और उनके बच्चे अभिनव (15) और अनुष्का (11) निवासी देहरादून घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय नौगांवखाल पहुंचाया। जहां से अनुष्का की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।  परिवार देहरादून से अपने मूलगांव किमगड़ी (पोखड़ा) जा रहा था।

– पौड़ी गढ़वाल से इन्द्रजीत सिंह असवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।