मुलायम सिंह की जयंती मना कर उनके बताए रास्तों पर चलने का लिया संकल्प

बरेली। मंगलवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय मे नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। जिसमें पार्टी के नेताओं पदाधिकारीओ ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात एक सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कि नेताजी ने सदा कार्यकर्ताओं को  संघर्ष करने का मंत्र दिया नेताजी हम सब की प्रेरणा है और हम सब के दिलो में आज भी जीवित हैं हम अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करते रहेंगे। शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि नेताजी ने सभी वर्गों  की आवाज उठाई। समाजवादी सदा इसी मार्ग पर चलते हुए नेताजी के समाजवादी उत्तर प्रदेश और देश के सपने को साकार करना। हर ओर समाजवाद की बयार बहेगी तब ही देश विकास के मार्ग पर अग्रसर होगा। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ने कहा कि नेताजी संघर्ष प्रेम एक मिसाल थे। पूर्व मेयर डॉक्टर आई एस तोमर ने भी  नेताजी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रमोद बिष्ट, संजीव यादव ,सुरेश गंगवार, संजीव कुमार सक्सेना, प्रमोद यादव, हैदर अली, ज़फ़र बेग, तनवीर उल इस्लाम, असलम खान, गोविन्द सैनी, सनी, वसीम खान, हरि शंकर,द्रोण कश्यप, विशाल कश्यप आदि प्रमुख रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।